कल रविवार को नेहरू वार्ड में होगा ‘राहगीरी डे’ आयोजन
योग, खेल और जागरूकता गतिविधियों के साथ गूंजेगा “स्वच्छ कटनी–स्वस्थ कटनी” का संदेश

कल रविवार को नेहरू वार्ड में होगा ‘राहगीरी डे’ आयोजन
योग, खेल और जागरूकता गतिविधियों के साथ गूंजेगा “स्वच्छ कटनी–स्वस्थ कटनी” का संदेश
कटनी, यशभारत। नगर पालिक निगम
द्वारा शहर में स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “राहगीरी डे” कार्यक्रम का छठवां संस्करण कल रविवार 17 मई को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन नेहरू वार्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रवेश द्वार से हाउसिंग बोर्ड मैदान तक सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक होगा।
कार्यक्रम केवल मनोरंजन और फिटनेस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि “स्वच्छ कटनी–स्वस्थ कटनी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के दौरान योग, जुंबा, साइकिलिंग, स्केटिंग, रस्साकशी, पारंपरिक खेल, पेंटिंग, हॉर्स राइडिंग और संगीत जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इन गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित व्यायाम अपनाने और सक्रिय जीवनशैली की ओर प्रेरित किया जाएगा। साथ ही आयोजन स्थल को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूत बनाएं।







