कटनी

फर्जी सिम एक्टिवेशन गिरोह का पर्दाफाश किया एनकेजे पुलिस ने, दो जालसाज पुलिस के हत्थे चढ़े

कटनी, यशभारत। डिजिटल अपराधों के इस दौर में एनकेजे पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। शासन की ओर से की गई एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में पुलिस ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बृजेश साहू पिता मुन्ना साहू निवासी हीरापुर कौडिय़ा और सतीश साहू पिता लखन लाल साहू निवासी ग्राम सिमरा पिछले काफी समय से फर्जी तरीके से सिम कार्ड एक्टिवेट करने के अवैध कारोबार में लिप्त थे। ये आरोपी निर्दोष लोगों के दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर या फर्जी तरीके अपनाकर छलपूर्वक सिम कार्ड चालू कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनकेजे पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ पुरानी भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इन फर्जी सिम कार्डों का इस्तेमाल कहीं किसी बड़े ऑनलाइन फ्रॉड या आपराधिक गतिविधियों में तो नहीं किया गया। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार अन्य बड़े नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस खेल में शामिल अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button