मध्य प्रदेशराज्य

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत : परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

रीवा । सगरा थाना क्षेत्र के लौआ के पास दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का आरोप था कि युवक के द्वारा ही मृतक के साथ कोई घटना की गई है। सगरा पुलिस मर्ग कायम कर पूरी घटना की जांच कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक 4 मई को 35 वर्षीय मृतक रावेन्द्र सोंधिया अपने परिवार के साथ बैकुंठपुर गया हुआ था, लेकिन वापस आते समय वह परिवार के साथ न आकर पिंटू सोंधिया नामक व्यक्ति के साथ बाइक में सवार होकर निकला था, जो लौवा के समीप दुर्घटना का शिकार हो गया। गंभीर अवस्था में रावेन्द्र को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी बीती रात मौत हो गई । अस्पताल में ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया । परिजनों का आरोप है कि रावेन्द्र के साथ हुई दुर्घटना में उसके दोस्त पर शंका जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सगरा पुलिस की माने तो बाइक सवार युवक नशे में थे और राह चलते एक पैदल व्यक्ति को टक्कर मारते हुए दुर्घटना का शिकार हुए थे। फिलहाल सगरा पुलिस अब मर्ग कायम कर पूरी घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button