DelhiE-PaperJammuइंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशमुंबई

मुंबई आर्ट्स एंड हेल्थ फेस्टिवल- 2026 में कला,स्वास्थ्य और पर्यावरण का दिखा समन्वय

मुंबई, यश भारत..मुंबई आर्ट्स एंड हेल्थ फेस्टिवल (MAHF) 2026 का आज समारोह पूर्वक समापन हुआ। यह उत्सव छह मई से शुरू हुआ था।“वन सिटी, वन पल्स” थीम पर आधारित यह महोत्सव शहर में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय जागरूकता के समन्वय को बढ़ावा देने वाला सिद्ध हुआ। महोत्सव के दौरान “आर्ट्स एंड हीलिंग में समुदाय की भूमिका”, “मानसिक स्वास्थ्य के लिए कला” एवं “आर्ट्स एंड क्वीयर आइडेंटिटीज” जैसे विषयों पर चर्चा और कार्यशालाएं आयोजित हुईं। साथ ही विभिन्न स्थलों पर “कम्युनिटी आर्ट आवर्स” के माध्यम से जनसहभागिता सुनिश्चित की गई।2170291 mumbai arts festival launch nanavati hospitaljpg

महोत्सव का शुभारंभ नानावटी मैक्स हॉस्पिटल में “आर्ट्स फॉर रिहैबिलिटेशन” विषयक पैनल चर्चा से हुआ। नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में सात मई को “मस्त महिला मंडली” फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हुई। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इको-फ्रेंडली पार्टनर बनाया गया । इसके एनजीएमए में 8 मई को “क्लाइमेट, केयर एंड क्रिएटिविटी” विषय पर चर्चा हुई। a060fe021b80cfaae67022a98883a24649338b8807c1f5fc5fd83d8b7d2e8a88

संजय गांधी नेशनल पार्क और सेंट्रल पार्क (ठाणे) में ‘’ईको आर्ट एंड योग” गतिविधियां और दादर बीच पर सामुदायिक सफाई अभियान चलाया गया। मदर्स डे के अवसर पर गोरेगांव में विशेष कला कार्यक्रम भी हुआ। महोत्सव का समापन बांद्रा स्थित सेंट स्टीफेंस स्टेप्स पर भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ। अध्यक्ष देविका मेहता कदम ने इसे कला और स्वास्थ्य के माध्यम से जनजागरूकता का महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उत्सव में पांचों दिन युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button