भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

भोपाल, यश भारत। प्रदेश में अवैध हथियारों के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने पिछले 10 दिनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न जिलों से 29 अवैध हथियार, कारतूस और हथियार निर्माण के उपकरण जब्त किए हैं। इस दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। छतरपुर में कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा दो फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया। यहां से एक देशी बंदूक, 7 कट्टे, अधबनी पिस्टल, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए गए। टीकमगढ़ में विशेष अभियान के दौरान 17 आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6 देशी कट्टे, 8 कारतूस और 11 धारदार हथियार जब्त किए गए। ग्वालियर में पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को पकडक़र 7 कट्टे, 10 कारतूस और चाकू बरामद किए। इसके अलावा मुरैना, गुना, शिवपुरी और सतना में भी अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button