भोपालमध्यप्रदेश

विमर्श पोर्टल पर 30 पेज की रूल बुक अपलोड, 150 अंकों का होगा पेपर

एमपी TET परीक्षा का सिलेबस जारी: विमर्श पोर्टल पर 30 पेज की रूल बुक अपलोड, 150 अंकों का होगा पेपर

भोपाल, यशभारत।  मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) को लेकर जारी असमंजस और प्रशासनिक खींचतान के बीच लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने बड़ा फैसला लिया है। अभ्यर्थियों के संशय को दूर करते हुए विभाग ने आधिकारिक सिलेबस जारी कर दिया है। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए 30 पृष्ठों की विस्तृत TET Rule Book विमर्श पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। इस संबंध में डीपीआई आयुक्त ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

ऑब्जेक्टिव फॉर्मेट में होगी परीक्षा

विभाग द्वारा तय परीक्षा योजना के अनुसार, प्रश्न पत्र कुल 150 अंकों का होगा जिसमें 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को पूरा पर्चा हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।

परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, प्रथम भाषा (हिंदी/संस्कृत/उर्दू आदि), द्वितीय भाषा (अंग्रेजी/हिंदी आदि), गणित तथा पर्यावरण अध्ययन से 30-30 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।

NCERT के पैटर्न पर आधारित होंगे सवाल

विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नों का कठिनाई स्तर राज्य शिक्षा केंद्र और NCERT के प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के पाठ्यक्रम के अनुरूप रहेगा। विमर्श पोर्टल पर नियम पुस्तिका उपलब्ध होने से अब प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों को परीक्षा की सटीक तैयारी के लिए स्पष्ट मार्गदर्शक मिल गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button