भोपालमध्य प्रदेश

गोविंदपुरा में बाइक सवार बदमाशों के हौसले बुलंद, राह चलते युवक से मोबाइल छीना

गोविंदपुरा में बाइक सवार बदमाशों के हौसले बुलंद, राह चलते युवक से मोबाइल छीना

भोपाल, यशभारत। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात 4 बाल तिराहा के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को अपना निशाना बनाया और उसका मोबाइल लूटकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी आशुतोष चौबे बीती रात अपने काम से लौट रहे थे। जब वह 4 बाल तिराहा के पास से पैदल गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि जब तक आशुतोष संभल पाते और शोर मचाते, बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर आंखों से ओझल हो चुके थे।

घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत गोविंदपुरा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। आसपास के मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है। गौरतलब है कि शहर के व्यस्त तिराहों पर इस तरह की वारदातें पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं। फिलहाल पुलिस हुलिए के आधार पर संदिग्धों की धरपकड़ में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button