जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे की SIT जांच की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दायर

हादसा या ‘मास मर्डर’, निष्पक्ष जांच जरूरी

जबलपुर,यशभारत। बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे को लेकर अब मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। हादसे में हुई 13 से 14 लोगों की मौत के बाद इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है। समाजसेवी पुष्पा तिवारी द्वारा दायर याचिका में IGP स्तर की SIT गठित कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है।

अधिवक्ता गोपेश तिवारी ने कहा कि याचिका में सवाल उठाया गया है कि यह केवल दुर्घटना थी या फिर इसे “मास मर्डर” के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि येलो अलर्ट के बावजूद पुराने क्रूज को नदी में उतारा गया और यात्रियों के पास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम भी नहीं थे। कई यात्रियों ने लाइफ जैकेट तक नहीं पहन रखी थी, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

याचिका में राज्य शासन, मुख्य सचिव, एसपी जबलपुर, कलेक्टर जबलपुर और एमपी टूरिज्म के अधिकारियों को पक्षकार बनाया गया है। मामले की सुनवाई अगले सप्ताह माननीय चीफ जस्टिस की कोर्ट में होने की संभावना है। अधिवक्ता तिवारी ने क्रूज को हादसे के तुरंत बाद डिस्मैंटल किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि क्रूज की स्थिति ऐसी थी कि उसे दोबारा चलाया जा सकता था, तो उसे जल्दबाजी में काटने की क्या जरूरत थी। उन्होंने इसे भी संदेहास्पद बताते हुए जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button