भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सोमनाथ यात्रा का शुभारंभ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुए श्रद्धालु, भक्तिमय माहौल में हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सोमनाथ यात्रा का शुभारंभ

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुए श्रद्धालु, भक्तिमय माहौल में हुआ आयोजन

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सोमनाथ यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा प्रारंभ होने से पहले आयोजन स्थल पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र आती भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज को संस्कृति और आस्था से जोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की। आयोजकों के अनुसार सोमनाथ यात्रा में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। यात्रा के जरिए लोगों में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button