गर्मी में यात्रियों को राहत दानापुर बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी
Relief to passengers in summer, duration of Danapur Bengaluru special train extended

गर्मी में यात्रियों को राहत दानापुर बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी
भोपाल यश भारत। रेल प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दानापुर सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर अपने गंतव्य तक संचालित होती है। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 03251 दानापुर सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल, जो पहले 30 अप्रैल तक अधिसूचित थी, अब 1 मई से 31 मई तक अतिरिक्त फेरों के साथ संचालित की जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 03252 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल, जो पहले 2 मई तक चलने वाली थी उसकी अवधि बढ़ाकर अब 3 मई से 2 जून तक कर दी गई है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए दोनों ट्रेनों के 31-31 अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे बिहार, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।







