देश

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त: 180 सीटों पर आगे, पार्टी मुख्यालय में जश्न; शाम को मोदी का संबोधन

भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर

नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच पश्चिम बंगाल से बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार बढ़त बनाते हुए 169 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 91 सीटों पर आगे चल रही है। इन रुझानों ने राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने की संभावना को मजबूत कर दिया है। इसी के चलते दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, शाम 6:30 बजे नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

बंगाल में बदले समीकरण

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इस बार भाजपा ने सीमावर्ती, आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन किया है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को कोलकाता और कुछ ग्रामीण इलाकों में बढ़त मिलती दिख रही है।

भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर

भवानीपुर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। शुरुआत में पीछे चल रहीं ममता बनर्जी ने बाद में बढ़त बना ली और तीसरे दौर के बाद वह करीब 8,482 वोटों से आगे हो गईं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से है।

क्यों खास है यह चुनाव?

यह चुनाव ममता बनर्जी के लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी के लिए अहम माना जा रहा था, वहीं भाजपा इसे निर्णायक जीत में बदलने की कोशिश में थी। अब रुझान संकेत दे रहे हैं कि बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है।
अंतिम नतीजों का इंतजार है, लेकिन फिलहाल के आंकड़े भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button