मध्य प्रदेशराज्य
सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई कार: तीन नृत्यांगना समेत 6 घायल

दमोह। दमोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में डांसर सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया मार्ग पर तिदोनी गांव का है।
बताया जा रहा है कि कार क्रमांक (MP 20 CL 0898) में सवार होकर छह अन्य लोगों के साथ पथरिया के पास जा रहे थे। सभी सूखा गांव में एक शादी समारोह में डांस पार्टी के लिए जा रहे थे। तिदोनी गांव के पास पहुंचने पर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर में सभी लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को अधिक चोटें आई हैं।







