जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में कड़ी निगरानी के बीच नीट यूजी 2026 आयोजित, 27 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से परीक्षा

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी

जबलपुर,यशभारत। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 का आयोजन रविवार 3 मई को जबलपुर सहित पूरे देश में किया जा रहा है। शहर में इस वर्ष 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों अभ्यर्थी दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक ही पाली में परीक्षा देंगे। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है, जिसमें बायोमेट्रिक सत्यापन भी शामिल है। इसके अलावा परीक्षा कक्षों और परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

06 3

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी ड्रेस कोड और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, ताकि जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। एडमिट कार्ड पहले ही 26 अप्रैल को जारी कर दिए गए थे, जिन्हें अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन डाउनलोड किया। परीक्षा के दौरान प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी न हो। शहर में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button