मध्य प्रदेशराज्य

भारतीय सेना में धर्मगुरु के पद से सेवानिवृत्त बुजुर्ग की दर्दनाक मौत : तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

सतना। जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद हड़कंप मच गया । मोहनिया के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

 

मृतक की पहचान आधरवार निवासी लालमन त्रिपाठी (65) के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना में धर्मगुरु के पद से सेवानिवृत्त थे।

 

 

बताया जा रहा है कि लालमन अपनी एक्टिवा (क्रमांक MP 19 MU 7617) से गांव से कोटर की ओर जा रहे थे। मोहनिया बूढ़ा के पास सामने से आ रही कार (क्रमांक MP 17 CB 1377) ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर सभापुर और कोटर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद जाम खुलवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button