देश

विधायक संदीप जायसवाल ने जिला चिकित्‍सालय को भेंट किया ‘डेड बॉडी फ्रीजर’, शवों को सुरक्षित रखने में मिलेगी मदद

कटनी, यशभारत । मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल ने मानव कल्‍याण और पीडि़त मानवता की सेवा की दृष्टि से जिला चिकित्सालय के पोस्टमार्टम गृह (शव गृह) के लिए विधायक निधि से चार कैबिनेट वाला अत्‍याधुनिक डेड बॉडी फ्रीजर उपलब्ध कराया है। इस फ्रीजर की कुल लागत 6 लाख 50 हजार रुपये है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजसिंह ठाकुर ने बताया कि अक्सर कानूनी प्रक्रियाओं, मेडिकल जांच या अंतिम संस्कार में देरी होने के कारण शवों के खराब होने का डर बना रहता था। जनमानस की इसी जरूरत और समस्या को देखते हुए विधायक श्री जायसवाल ने स्टेनलेस स्टील से निर्मित चार कैबिनेट वाला फ्रीजर अस्पताल को सौंपा है। इससे मृतकों के शवों को सुरक्षित और ससम्मान रखा जा सकेगा। विधायक श्री जायसवाल स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार के प्रयास कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने टी.बी. मरीजों के लिए 12 लाख 40 हजार रुपये की लागत वाली ‘हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन’ उपलब्ध कराई थी। साथ ही वे स्वयं 180 टी.बी. मरीजों के ‘निक्षय मित्र’ बने हैं, जिन्हें निरंतर 6 माह तक पोषण किट (फूड बास्केट) वितरित की जा रही है।
इस मानवीय कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजसिंह ठाकुर और सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग ने मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इन आधुनिक संसाधनों से जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।IMG 20260502 WA11861

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button