भोपालमध्य प्रदेश

अब आम जनता की मदद से होगा अपराधों पर अंकुश, पुलिस आयुक्त ने जारी की नई हेल्पलाइन

अब आम जनता की मदद से होगा अपराधों पर अंकुश, पुलिस आयुक्त ने जारी की नई हेल्पलाइन

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस आयुक्त द्वारा जनसामान्य के लिए एक विशेष अपील जारी की गई है, जिसके तहत आम लोग अब आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी गुप्त जानकारी सीधे पुलिस के साथ साझा कर सकते हैं।

इस पहल के अंतर्गत, यदि किसी नागरिक के पास मादक पदार्थ, अवैध हथियार, चाकू या अन्य किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वे 7587648330 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button