भोपालमध्य प्रदेश

उच्चदाब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत अब ऑनलाइन होंगे ई-स्टाम्प और अनुबंध मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की नई पहल से घर बैठे मिलेगा एचटी कनेक्शन

उच्चदाब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत अब ऑनलाइन होंगे ई-स्टाम्प और अनुबंध

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की नई पहल से घर बैठे मिलेगा एचटी कनेक्शन

भोपाल यश भारत। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ता सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। कंपनी ने भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में उच्चदाब उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन ई स्टाम्प और अनुबंध निष्पादन की सुविधा शुरू कर दी है। इससे उद्योगों और बड़े उपभोक्ताओं को कनेक्शन प्रक्रिया में होने वाली जटिलताओं से राहत मिलेगी। उच्चदाब नवीन संयोजन के मामलों में अब अनुबंध निष्पादन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। एचटी संयोजन पोर्टल को पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग आई थी आर एस के संपदा 2.0 पोर्टल से जोड़ा गया है। इसके जरिए ई स्टाम्प जनरेशन और ई हस्ताक्षर की प्रक्रिया अब सरल और त्वरित हो गई है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अब किसी भी सरकारी कार्यालय या बिजली कंपनी के दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मोबाइल या ईमेल पर प्राप्त लिंक के माध्यम से आधार आधारित ई साइन या डिजिटल सिग्नेचर से उपभोक्ता सीधे अनुबंध पूरा कर सकेंगे। नए उच्चदाब कनेक्शन के लिए आवेदन भी अब ऑनलाइन किए जा सकेंगे, जिससे समय की बचत के साथ पूरी प्रक्रिया अधिक सुगम होगी यह पहल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देगी और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी। बड़े उपभोक्ताओं को अब बिना देरी के बिजली कनेक्शन मिल सकेगा। उपभोक्ताओं को आधुनिक और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना कम्पनी की प्राथमिकता है। यह नई व्यवस्था प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button