भोपाल
अभियोजन प्रकरणों में दोषसिद्धि बढ़ाने पर जोर

अभियोजन प्रकरणों में दोषसिद्धि बढ़ाने पर जोर
फोटो कैप्शन – कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ की बैठक।
भोपाल, यश भारत। जिला भोपाल और बैरसिया तहसील के 41 अभियोजन अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने की। इस दौरान महिला अपराध, जघन्य प्रकरणों और एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने साक्षी संरक्षण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अवैध नशा कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही चिन्हित मामलों के त्वरित निराकरण और विवेचना व अभियोजन अधिकारियों की संयुक्त बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश भी दिए।







