भोपालमध्य प्रदेश

बिजली नगर चिकित्सालय में हड्डी रोग जांच शिविर, 62 मरीजों की हुई बीएमडी जांच 8 में ऑस्टियोपोरोसिस और 32 में ऑस्टियोपेनिया के लक्षण परामर्श के साथ निःशुल्क दवा वितरण

बिजली नगर चिकित्सालय में हड्डी रोग जांच शिविर, 62 मरीजों की हुई बीएमडी जांच

8 में ऑस्टियोपोरोसिस और 32 में ऑस्टियोपेनिया के लक्षण परामर्श के साथ निःशुल्क दवा वितरण

भोपाल यश भारत। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बिजली नगर कॉलोनी, गोविंदपुरा स्थित चिकित्सालय में बुधवार को हड्डियों की सेहत को लेकर विशेष बीएमडी जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन फार्मेड फार्मास्यूटिकल्स के सहयोग से किया गया। चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कुल 62 कार्मिकों एवं मरीजों की अत्याधुनिक मशीनों से हड्डियों के घनत्व की जांच की गई। जांच के दौरान 8 मरीजों में ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों का अत्यधिक कमजोर होना और 32 मरीजों में ऑस्टियोपेनिया हड्डियों के घनत्व में कमी के लक्षण पाए गए। शिविर में आए मरीजों को डॉ. गोयल द्वारा हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए संतुलित आहार नियमित व्यायाम और जीवनशैली में सुधार के संबंध में विस्तृत परामर्श दिया गया। जिन मरीजों में समस्या पाई गई उन्हें तत्काल उपचार की सलाह देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कि कंपनी अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है। इसी उद्देश्य से समय समय पर इस प्रकार के विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button