कटनी रेलवे स्टेशन के RMS ऑफिस में जनरेटर में लगी आग, टला बड़ा हादसा

कटनी, यशभारत। कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे मेल सर्विस (RMS) कार्यालय में मंगलवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग कार्यालय परिसर में रखे एक जनरेटर में लगी थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी
घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी एसएस (कमर्शियल) विजय कुमार कुशवाहा तुरंत एक्शन में आए। उन्होंने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अन्य रेल कर्मियों के माध्यम आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। उनकी सक्रियता और त्वरित सूझबूझ के चलते आग को आगे फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया।
कोई हताहत नहीं
राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि या धनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रेलवे संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।








