जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

14 हजार की घूस लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार: लोकायुक्त की छापेमार कार्रवाई से मचा हड़कंप

जबलपुर, यश भारत।

14 हजार की घूस लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार: लोकायुक्त की छापेमार कार्रवाई से मचा हड़कंप

जबलपुर, यश भारत। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार, विभाग में कार्यरत क्लर्क दर्पण मिश्रा को लोकायुक्त पुलिस ने 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कार्यालय से पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बिल पास करने के एवज में ठेकेदार से कुल 25 हजार रुपए की मांग की गई थी।शिकायतकर्ता ठेकेदार सौरभ मिश्रा ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से की थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पहली किस्त के रूप में 14 हजार रुपए लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button