कटनीमध्य प्रदेश

एक ही दिन में दो जगह आग, दमकल की तत्परता से हालात काबू में

घघरीकला और कछगवा में लगी आग, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

एक ही दिन में दो जगह आग, दमकल की तत्परता से हालात काबू में

घघरीकला और कछगवा में लगी आग, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीScreenshot 20260417 174058 WhatsApp

Screenshot 20260417 174041 WhatsApp

कटनी, यशभारत। जिले में आज शुक्रवार को आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से हालात जल्द नियंत्रण में आ गए। पहली घटना दोपहर करीब 12:05 बजे थाना कुठला क्षेत्र के ग्राम घघरीकला में सामने आई, जहां आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही बस स्टैंड जोन से फायर ब्रिगेड वाहन तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
इसके बाद शाम करीब 05:15 बजे थाना माधव नगर अंतर्गत ग्राम कछगवा में भी आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर भी दमकल अमला तुरंत सक्रिय हुआ और फायर ब्रिगेड वाहन घटनास्थल के लिए भेजा गया।
दमकल टीम द्वारा दोनों ही स्थानों पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन समय पर राहत कार्य शुरू होने से संभावित बड़े नुकसान से बचाव हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button