भोपालमध्य प्रदेश

शातिर लुटेरों को हबीबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4.70 लाख के मोबाइल जब्त

शातिर लुटेरों को हबीबगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4.70 लाख के मोबाइल जब्त

भोपाल यश भारत। थाना हबीबगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शातिर मोबाइल लुटेरों के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4.70 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में थाना हबीबगंज, पिपलानी और एम.पी. नगर क्षेत्रों में मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से लूटे गए 05 महंगे आईफोन भी बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने करीब एक सैकड़ा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई जांच के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button