भोपालमध्य प्रदेश

ठेला हटाने की कार्रवाई के बाद युवक ने लगाई आग, पीड़ित परिवार ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा से लगाई न्याय की गुहार

ठेला हटाने की कार्रवाई के बाद युवक ने लगाई आग, पीड़ित परिवार ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा से लगाई न्याय की गुहार

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के 10 नंबर मार्केट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद आत्मदाह के प्रयास के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना में झुलसे नवआकाश रैकवार के परिजन रविवार को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के आवास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार बीते दिन नगर निगम की टीम द्वारा 10 नंबर मार्केट के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान नवआकाश रैकवार नामक युवक ने कथित रूप से खुद पर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। रविवार को पीड़ित परिवार पीसी शर्मा से मिलने उनके भोपाल स्थित निवास पहुंचा। इस दौरान परिवार ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि उनसे अवैध रूप से पैसों की मांग की जाती थी और पैसा न देने पर उनके ठेले व दुकानें हटा दी जाती थीं। मीडिया से चर्चा में पीसी शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार उनसे मिला है और उन्हें घटना की जानकारी मिलने के बाद वे रात में ही अस्पताल जाकर घायल से मिल चुके हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है तो प्रभावित लोगों के पुनर्वास और रोजगार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। वहीं पीड़ित की पत्नी ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से 10 नंबर मार्केट में ठेला लगाकर अपना गुजारा कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की एक महिला अधिकारी द्वारा वीडियो बनाकर ठेला हटाने को कहा गया और बाद में पैसों की मांग की गई। जब उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उनका ठेला जब्त कर लिया गया। पीड़िता ने भावुक होकर कहा, हमने अपना ठेला बनवाने के लिए मंगलसूत्र तक गिरवी रख दिया था। अब हमारा परिवार कैसे चलेगा,
घटना के बाद से नगर निगम की कार्रवाई और उसके तरीकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button