कटनी

कटनी जिले में नहीं थम रहा रेत का अवैध परिवहन, खुलेआम हो रही चोरी, पुलिस ने की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

कटनी, यशभारत। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत सहित जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉण् संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल को मुखबिरों से सूचना मिली कि महानदी के मोहदी घाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और एक नीले रंग के बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत से भरा हुआ पकड़ा। मौके पर चालक राम विशाल कोल निवासी ग्राम महोदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चालक रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में ट्रैक्टर का स्वामी विनोद रजक, निवासी महोदा होना सामने आया है। पुलिस ने ट्रैक्टर.ट्रॉली को जब्त कर खनिज अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि क्षेत्र में रेत माफियाओं और अवैध उत्खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुबच्चन यादव, आरक्षक पंकज, डूमन एवं गंधर्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसी तरह बड़वारा पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम परसेल में ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 6 अपै्रल को भ्रमण के दौरान ग्राम परसेल में रेत परिवहन के संबंध में ग्राम भुड़सा में मुखबिर द्वारा सूचना मिली। जिस पर ग्राम भुड़सा में तालाब के पास रेत लोड ट्रैक्टर ट्राली मिली। चालक दीपक कोल के पास गाड़ी चलाने का लायसेंस एवं ट्रैक्टर ट्राली में भरी रेत के दस्तावेज नहीं मिले। ट्रैक्टर ट्राली को थाना परिसर में खड़ा किया जाकर कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button