जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश और IS के 2 खतरनाक आतंकी गिरफ्तार

आगे की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई है.

दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश और IS के 2 खतरनाक आतंकी गिरफ्तार

Toy Car Bomb: दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम, जैश और IS के 2 खतरनाक आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली और मुंबई की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और इस्लामिक स्टेट (IS) से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है.महाराष्ट्र में एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त ऑपरेशन में मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में छापेमारी कर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है. इस कार्रवाई में मुंबई के कुर्ला और ठाणे के खडावली इलाके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. दोनों से फिलहाल पूछताछ जारी है, जबकि मामले की आगे की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने एक संयुक्त ऑपरेशन में मुंबई से दो कट्टरपंथी संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान मोसाब आदम उर्फ कलाम कल्याण और मोहम्मद हमद कोल्लारा के रूप में हुई . उन्हें आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है.

जांचकर्ताओं के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति बेहद कट्टरपंथी थे और कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और इस्लामिक स्टेट सहित कई आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये संदिग्ध ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर्स ऑफ प्रॉफेट’ जैसे ऑनलाइन चरमपंथी नेटवर्क से भी जुड़े थे.

अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों का कथित तौर पर ऑनलाइन हैंडलर्स के जरिए ‘ब्रेनवॉश’ किया गया था और वे अबू हुफेजा नाम के एक व्यक्ति के संपर्क में थे. माना जाता है कि अबू हुफेजा JeM से जुड़ा है और ऑनलाइन भर्ती गतिविधियों में शामिल है.

शुरुआती जांच से पता चलता है कि आरोपी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाना सीख रहे थे और दिल्ली में एक खिलौना कार के अंदर बम छिपाकर हमला करने की योजना बना रहे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button