Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

महावीर जयंती पर जबलपुर में भक्ति की गूंज, बड़े फुहारे में भव्य धार्मिक आयोजन

जबलपुर, यश भारत।

महावीर जयंती पर जबलपुर में भक्ति की गूंज, बड़े फुहारे में भव्य धार्मिक आयोजन

जबलपुर, यश भारत। महावीर हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर संस्कारधानी जबलपुर में इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के बड़े फुहारा क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत देर रात विशेष आयोजन किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

रात्रि 1 बजे से महावीर हनुमान का विशेष रुद्राभिषेक किया गया, जिसके बाद प्रातः 4 बजे भगवान को नया चोला अर्पित किया गया। इसके पश्चात सुबह भव्य जन्म यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा।
कार्यक्रम में ब्रह्मचारी चेतनानंद, विधायक हिंदू तिवारी, विधायक अभिलाष पांडे सहित शहर एवं गणमान्य  नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने भगवान हनुमान के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश और शहर की सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button