भोपालमध्य प्रदेश

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के झोला स्थित प्रसिद्ध श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने पहुंचे और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने देर रात से ही मंदिर पहुंचना शुरू कर दिया था। सुबह होते-होते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी भीड़ जुट गई। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और भक्तों में गहरा उत्साह देखने को मिला।
मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान हनुमान के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button