भोपालमध्य प्रदेश

63 लीटर अवैध शराब के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

63 लीटर अवैध शराब के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी की हनुमानगंज थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 63 लीटर अवैध देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की गई है। जप्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 28,000 रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर समांतर रोड पर घेराबंदी
थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि समांतर रोड पर एक व्यक्ति स्कूटी से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश प्रजापति (23 वर्ष), निवासी सांई राम कॉलोनी, सेमरा गेट बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आकाश प्रजापति का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में थाना स्टेशन बजरिया और हनुमानगंज में मारपीट, गाली-गलौज और आबकारी एक्ट के तहत तीन गंभीर मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button