भोपालमध्य प्रदेश

बालकनी से गिरने से 17 माह की मासूम की मौत

बालकनी से गिरने से 17 माह की मासूम की मौत

भोपाल, यश भारत। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी नगर हिनौतिया में अपने घर की दूसरी मंजिल की बालकनी में खेल रही 17 माह की एक मासूम बच्ची अचानक नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हादसे के वक्त किचन में काम कर रही थी माँ
अशोका गार्डन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान रोशनी गिरी (17 माह) के रूप में हुई है। रोशनी अपने माता-पिता के साथ तुलसी नगर हिनौतिया में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर किराए से रहती थी। हादसे के वक्त बच्ची के पिता ड्यूटी पर गए हुए थे और माँ घर के काम में व्यस्त थी। इसी दौरान मासूम खेलते-खेलते बालकनी की ओर चली गई।

रेलिंग छोटी होने के कारण हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बालकनी की रेलिंग की ऊंचाई कम थी। खेलते समय संतुलन बिगड़ने या रेलिंग से झांकने के प्रयास में रोशनी सीधे नीचे जमीन पर आ गिरी। परिजनों ने तत्काल उसे एम्स अस्पताल पहुँचाया, लेकिन सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button