भोपालमध्य प्रदेश

भांडेर प्रवास में मुख्यमंत्री ने खेतों का किया निरीक्षण, किसानों से किया सीधा संवाद

भांडेर प्रवास में मुख्यमंत्री ने खेतों का किया निरीक्षण, किसानों से किया सीधा संवाद

जमीन की स्थिति का लिया जायजा, टिकाऊ कृषि और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल यश भारत/भांडेर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने भांडेर प्रवास के दौरान क्षेत्र के खेतों का दौरा कर जमीन की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कृषि से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति का जायजा लिया तथा किसानों से उत्पादन सिंचाई और प्रबंधन संबंधी मुद्दों पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्वहित प्रबंधन को लेकर विशेष संवेदनशीलता दिखाते हुए इसके प्रभावी समाधान पर जोर दिया।

डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय पर निराकरण शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को आधुनिक तकनीकों और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए, ताकि कृषि को लाभकारी बनाया जा सके।मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्हें अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचाने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button