भोपाल

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, 5वीं-8वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह संभव

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, 5वीं-8वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह संभव
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। वहीं कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम इसी सप्ताह जारी होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा करने के लिए सभी केंद्रों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों के अनुसार कॉपियों की जांच तेजी से की जा रही है और अधिकतर केंद्रों पर काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगभग 20 हजार शिक्षकों को लगाया गया है, जो निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने में जुटे हैं। विभाग का लक्ष्य है कि परिणाम समय पर घोषित कर विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और करियर योजना के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य में तेजी लाने के निर्देशों का असर अब साफ नजर आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही मूल्यांकन पूरी तरह समाप्त होगा, रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी तुरंत पूरी कर ली जाएगी, ताकि तय समय में परिणाम घोषित किए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button