मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान का शंखनाद 139 दिनों तक चलेगा जल उत्सव, नदियों-घाटों और कुओं के पुनर्जीवन के लिए जन-भागीदारी का महाअभियान
Chief Minister Dr. Mohan Yadav launches Jal Ganga Samvardhan Abhiyan 139-day long Jal Utsav, a massive public participation campaign for the revival of rivers, ghats and wells

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान का शंखनाद
139 दिनों तक चलेगा जल उत्सव, नदियों-घाटों और कुओं के पुनर्जीवन के लिए जन-भागीदारी का महाअभियान
भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान का 19 मार्च से प्रदेशव्यापी शुभारंभ हो गया है। यह अभियान 139 दिनों तक निरंतर संचालित होगा, जिसका उद्देश्य नदियों, ऐतिहासिक घाटों, प्राचीन कुओं और पारंपरिक जल स्रोतों को उनके मूल स्वरूप में पुनर्जीवित करना है।
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन और आमजन मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं। 19 मार्च से शुरू हुए इस जल उत्सव के तहत नदियों, घाटों और जलाशयों की सफाई, संरक्षण और पुनर्भरण के कार्य व्यापक स्तर पर किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों में विशेष रूप से भू-जल पुनर्भरण और हरित क्षेत्र विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। तालाबों और जलाशयों की स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
इस अभियान की खास बात यह है कि यह केवल शासकीय कार्यक्रम न रहकर जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। ‘श्रमदान’ को इसका केंद्र बिंदु बनाया गया है, जिसमें समाज का हर वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। साथ ही जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में चल रहा यह अभियान जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को रेखांकित करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ मध्यप्रदेश को जल-समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में एक नई पहचान देने का संकल्प लिए आगे बढ़ रहा है।







