Kumbh Viral Girl: कौन है रुद्राक्ष वाली मोनालिसा भोसले? 6 महीने की डेटिंग के बाद मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई मंदिर में शादी

Kumbh Viral Girl: कौन है रुद्राक्ष वाली मोनालिसा भोसले? 6 महीने की डेटिंग के बाद मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग रचाई मंदिर में शादी
भोपाल, यशभारत। महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी सादगी और गले में रुद्राक्ष की माला वाली तस्वीरों से करोड़ों दिल जीतने वाली रुद्राक्ष गर्ल मोनालिसा भोसले एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई हैं। इस बार वजह उनकी कोई फोटो नहीं, बल्कि उनकी बगावती शादी है। मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली 18 साल की मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है।
केरल के मंदिर में हुई रील टू रियल शादी
सोशल मीडिया सनसनी बनीं मोनालिसा और उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी फरमान खान ने बीती 11 मार्च को केरल के प्रसिद्ध नयनार मंदिर में शादी रचाई। दिलचस्प बात यह है कि यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। फरमान पेशे से एक एक्टर और मॉडल हैं और दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी।
फेसबुक पर शुरू हुई बात, मोनालिसा ने किया प्रपोज
अपनी प्रेम कहानी का खुलासा करते हुए कपल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती हुई, जो बाद में फेसबुक पर चैटिंग के जरिए प्यार में बदल गई। फरमान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, पहली बार मोनालिसा ने ही मुझे प्रपोज किया था। शुरुआत में मैंने मना किया, लेकिन मोनालिसा के अटूट प्यार ने मुझे मना लिया।
6 महीने की मोहब्बत… 60 साल का दावा!
महज 6 महीने की डेटिंग के बाद शादी के फैसले पर उठ रहे सवालों का कपल ने फिल्मी अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, हमें इन 6 महीनों में 60 साल जितना प्यार मिला है। जब एहसास इतना गहरा हो, तो वक्त मायने नहीं रखता।
परिवार से क्यों की बगावत?
मोनालिसा ने शादी के पीछे की एक बड़ी वजह का खुलासा करते हुए बताया कि उनके माता-पिता उनकी शादी उनकी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे। मोनालिसा के मुताबिक, “वह रिश्ते में मेरा भाई लगता था, इसलिए मुझे वह रिश्ता मंजूर नहीं था। मैंने अपनी खुशी के लिए फरमान को चुना।
उम्र पर विवाद: आधार और पैन कार्ड आए सामने
शादी के बाद मोनालिसा की उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी। विवाद बढ़ता देख फरमान ने मोनालिसा के आधार कार्ड, पैन कार्ड और मैरिज सर्टिफिकेट को सार्वजनिक किया है। दस्तावेजों के अनुसार, मोनालिसा की जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 है, जिससे साफ होता है कि वह शादी के लिए कानूनी रूप से बालिग (18 वर्ष) हैं।






