रीवाl शहर में नशे में धुत युवकों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दियाl सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास महज शांति व्यवस्था बनाए रखने पहुंची पुलिस को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। घटना ने यह साफ कर दिया कि अपराधियों के मन से कानून का डर तेजी से खत्म होता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस ट्रांसपोर्ट नगर पहुंची वहां कुछ युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे और इलाके में दहशत फैला रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो नशेड़ी युवक भड़क उठे और पुलिस से ही छीना झपटी करना शुरू कर दिए। उन नशेड़ी युवकों से पुलिस को खुद जान बचाना मुश्किल पड़ गया था।नशेड़ी युवक इतने हावी हो गए कि पुलिस पर ही शराब के नशे पर मारपीट करने का आरोप लगाना शुरू कर दिए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह नशे में धुत युवक बेखौफ होकर पुलिस पर ही उल्टा आरोप लगाना शुरू कर दिए।
Back to top button