भोपाल
वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद

वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद
भोपाल, यश भारत । शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद की है। पुलिस के अनुसार फरियादी दशरथ मालवीय निवासी पुरुषोत्तम नगर सेमरा कला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 फरवरी की रात करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच खाटू श्याम मंदिर के सामने मॉडल ग्राउंड से उनकी एक्टिवा चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बड़ा बाग कब्रिस्तान क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सौरभ जाटव (27) निवासी फेस-01 पुरुषोत्तम नगर सेमरा कला बताया।







