दमोह lजिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरई गांव मेंएक युवक ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। मृतक रोहित राय वीडियो कॉल में अपने दोस्त को कह रहा है कि गांव का ही घनश्याम अहिरवार नामक युवक उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रहा है। उसके पास पैसे नहीं है इसलिए अब वह आत्महत्या करने मजबूर है। युवक की मौत के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए हटा पहुंचाया गया है। मृतक के परिजनों ने इस मामले में धमकी देने वाले युवक पर ठोस कार्रवाई की मांग की है।
म्रतक का नाम 30 वर्षित रोहित राय है। आत्महत्या के पूर्व मृतक ने गले में फांसी का फंदा डालकर,पेड़ पर चढ़कर अपने दोस्त का वीडियो कॉल कर समस्या बताई। म्रतक रोहित अपने दोस्त से कह रहा है वह दो लाख रुपए घनश्याम अहिरवार को दे चुका है और अब वह 50 हजार रुपए मांग रहा है। पैसे न देने पर धमकी देकर दुष्कर्म के केस में फंसाने की बात अपने दोस्त को बताई।
इस दौरान मृतक का दोस्त उसे काफी समझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन कुछ देर बाद ही मृतक फांसी का फंदा लगाकर पेड़ से कूद गया और अलविदा कह मौत को गले लगा लिया।
घटना की जानकारी लगते ही गैसाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया।
मृतक के चचेरे भाई बृजेंद्र राय ने बताया कि घनश्याम अहिरवार उनके भाई को दुष्कर्म के मामले फसाने की धमकी दे रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था। उनके भाई ने आत्महत्या के पहले अपना वीडियो भी बनाया है। जिसमें वह 2 लाख रुपए पहले देने की बात कर रहा है और अब 50000 रुपए और घनश्याम अहिरवार द्वारा मांगे जा रहे हैं और ऐसा न करने पर उसे झूठे मामले फसाने की धमकी दी गई। जिसके बाद भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सोसायटी में काम करता है। वह चाहते हैं कि आरोपी पर ठोस कार्रवाई की जाए।
पहले भी कर चुका झूठी रिपोर्ट
मृतक के पिता सुन्दर राय ने बताया कि उनके बेटे ने कचनारी गांव निवासी सत्यम उपाध्याय को वीडियो कॉल कर घटना की पूरी जानकारी दी और वीडियो कॉल में ही बात करते समय फांसी के फंदे पर झूल गया। सत्यम ने तत्काल गांव के ही आकाश पटेल को घटना की जानकारी दी और आकाश ने घर आकर उन्हें बताया कि उनका बेटा फांसी के फंदे पर झूल गया है। घनश्याम अहिरवार इसके पहले भी कई लोगों पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कर चुका है। इसलिए उनकी पुलिस से मांग है कि ऐसे व्यक्ति पर ठोस कार्रवाई की जाए।
गेसाबाद थाना प्रभारी सौरव शर्मा ने बताया की मोहित पिता सुंदर राय के द्वारा फांसी लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस के द्वारा इस मामले में जांच की जा रही जो भी साक्ष आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया ने बताया कि मृतक की आत्महत्या से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। परिजनों के बयान और वीडियो की जांच के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Back to top button