इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

LPG का खत्म होगा संकट! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 92 हजार टन LPG लेकर दो जहाज रवाना, इस दिन पहुंचेंगे भारत

गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंचेगी खेप

LPG का खत्म होगा संकट! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 92 हजार टन LPG लेकर दो जहाज रवाना, इस दिन पहुंचेंगे भारत

गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंचेगी खेप

LPG का खत्म होगा संकट! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से 92 हजार टन LPG लेकर दो जहाज रवाना, इस दिन पहुंचेंगे भारत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास पैदा हुई अनिश्चितता के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारत के झंडे वाले दो जहाज करीब 92 हजार टन LPG लेकर सुरक्षित रूप से हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार ये जहाज 16 और 17 मार्च को गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंचेंगे। इससे देश में एलपीजी आपूर्ति को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दो भारतीय जहाज लेकर आ रहे एलपीजी

सरकार के एक वरिष्ठ शिपिंग मंत्रालय अधिकारी ने बताया कि भारत के झंडे वाले दो जहाज शिवालिक (Shivalik) और नंदा देवी (Nanda Devi) एलपीजी लेकर भारत आ रहे हैं। इन जहाजों ने देर रात या आज सुबह के शुरुआती घंटों में सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इन दोनों जहाजों में करीब 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी है, जो गुजरात के बंदरगाहों पर उतारी जाएगी

अधिकारियों के अनुसार जहाज शिवारिक 16 मार्च को मुंद्रा बंदरगाह पहुंचेगा। जबकि नंदा देवी 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पर पहुंचेगा। सरकार ने यह भी बताया कि फिलहाल फारस की खाड़ी क्षेत्र में 24 भारतीय जहाज मौजूद थे, जिनमें से दो अब भारत की ओर आ चुके हैं।

शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के अनुसार अब फारस की खाड़ी में 22 भारतीय झंडे वाले जहाज बाकी हैं। इन जहाजों में कुल 611 भारतीय नाविक काम कर रहे हैं और सभी सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में उनके साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button