इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रोटरी राष्ट्रीय सेमिनार दिशा कोयंबतूर में सम्मानित हुए अखिल मिश्र

जबलपुर ,यश भारत

रोटरी राष्ट्रीय सेमिनार दिशा कोयंबतूर में सम्मानित हुए अखिल मिश्र

जबलपुर ,यश भारत। रोटरी अंतरराष्ट्रीय का नेतृत्व प्रशिक्षण आयोजन दिशा २६  कोयंबटूर, तमिलनाडु में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण आयोजन दिशा 26 में भारत के 23 राज्यों के साथ-साथ नेपाल एवं श्रीलंका के नेतृत्वकर्ताओं का प्रशिक्षण अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूर्व प्रांतपाल अखिल मिश्र को राष्ट्रीय आयोजन के सचिव के दायित्व में श्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करने हेतु रोटरी अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर एम. मुर्गानंदम एम. द्वारा सम्मानित किया गया। रोटरी फाउंडेशन गिविंग एवं ग्रांट्स पर युवा फैकल्टी के रूप में व्याख्यान देने का रिकॉर्ड भी आपने कायम किया एवं अपनी वक्तव्य शक्ति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

1773496028 WhatsApp Image 2026 03 14 at 7.08.33 PM (1)

रोटरी राष्ट्रीय सेमिनार में डिस्ट्रिक्ट 3261 (पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम उड़ीसा) से पहली बार आयोजन राष्ट्रीय सचिव का दायित्व नगर के अखिल मिश्र को प्राप्त हुआ। तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में नेतृत्व के एवं रोटरी संस्था के विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। मोटिवेशनल स्पीकर शिवखेडा द्वारा उपस्थित नेतृत्वकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन में रोटरी अंतरराष्ट्रीय निदेशक फ्लाइट लेफ्टिनेंट केपी नागेश, पूर्व निदेशक सी भास्कर, टी प्रभाकर, एस वेंकटेश नवनिर्वाचित रोटरी अंतरराष्ट्रीय डायरेक्टर (27-29) वासुदेव गोलियान, गुरजीत सिंह शेखों, आयोजन चेयरमैन पूर्व प्रांतपाल गोपालकृष्ण पलानीसामी, सुभाष साहू, शशि वरवंडकर, मेजर दीपक मेहता,एफ सी मोहंती, सुनील फाटक, शशांक रस्तोगी, मनजीत सिंह अरोड़ा, आलम सिंह रूपरा, भानुप्रताप सिंह चौधरी, नवीन भावसर, डीआर पटनायक, राज दुबे सहित अनेक प्रसिद्ध हस्तियों ने सहभागिता दी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button