136 युवाओं को मिले रोजगार के अवसर, विजयराघवगढ़ कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, जॉब ऑफर लेटर भी दिए गए

विजयराघवगढ़, यशभारत। शासकीय महाविद्यालय कैमोर के संयुक्त तत्वावधान में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव में 288 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 136 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में किया गया। विद्यार्थियों को मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ सुषमा श्रीवास्तव एवं उप प्राचार्य डॉ अरुण कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती ज्योति ताम्रकार, धीरज डिकोनिया, नीरज गोलहानी, डॉ ज्योति सोनी एवं ओमकार जायसवाल की उपस्थिति रही। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से 136 युवाओं को अपने करियर की शुरुआत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल है। इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को रोजगार से जोडऩे और उनके कौशल को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार द्वारा चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं तथा इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई। यह पहल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोडऩे और उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।







