भोपालमध्य प्रदेश

समझौते से इनकार करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

समझौते से इनकार करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश और समझौते के दबाव को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऐशबाग निवासी अल्ताफ राजा का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। आरोपी पक्ष पिछले कुछ समय से अल्ताफ पर पुराने मामले में समझौता करने का लगातार दबाव बना रहा था। गुरुवार रात को भी आरोपियों ने उसे घेर लिया और राजीनामे की बात कही। जब अल्ताफ ने समझौता करने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने अल्ताफ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर चोट आने के कारण अल्ताफ लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button