मध्य प्रदेशराज्य
हड़कंप: कुएं में मिले मां-बेटी के शव, मामले की जांच जारी

सागर l सागर के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हिन्नोद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 29 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी का शव कुएं में मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की जांच जारी है l
बताया जा रहा है कि नाहरमऊ निवासी सीमा (पत्नी भागीरथ पाल) अपनी 5 वर्षीय बेटी प्रियांशी के साथ पिछले करीब चार माह से अपने मायके हिन्नोद में रह रही थी। वह बेटी के साथ खेत की तरफ गई थी, लेकिन जब देर तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में दोनों के शव खेत में बने कुएं में मिले।







