
तड़के ही निकल पड़े निगमायुक्त लिया व्यवस्थाओं का जायजा
और पहुंच गए दादा, ठन-ठन वार्ड तक
जबलपुर, यश भारत। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बुधवार सुबह दादा ठन-ठन पाल वार्ड का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की गलियों और मुख्य मार्गों में पैदल भ्रमण कर सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी व्यवस्थाओं की स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कचरा संग्रहण और सड़कों की सफाई व्यवस्था को लेकर स्वच्छता कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही गर्मी को देखते हुए हर घर तक पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके अलावा मानसून से पहले जल निकासी की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई, ताकि बरसात के दौरान बस्तियों में जलभराव की स्थिति न बने। वार्ड में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।







