जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

पिकअप को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रक, उड़नदस्ता टीम ने चालक-परिचालक को पहुंचाया अस्पताल

जबलपुर, यश भारत।

पिकअप को बचाने के प्रयास में पलटा ट्रक, उड़नदस्ता टीम ने चालक-परिचालक को पहुंचाया अस्पताल

जबलपुर, यश भारत। राष्ट्रीय राजमार्ग नागपुर-जबलपुर रोड पर बरगी बायपास के पास एक ट्रक पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही संभागीय परिवहन उड़नदस्ता की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक MH40 BL 6986 अचानक सामने आए पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में चालक और परिचालक वाहन में फंस गए थे। मौके पर पहुंची उड़नदस्ता टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे टीम की त्वरित कार्रवाई से जल्द ही व्यवस्थित कर यातायात पुनः सुचारू कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button