भोपालमध्य प्रदेश

नगर निगम के भदभदा प्लांट में सरकारी गाड़ी ने ड्राइवर को रौंदा

नगर निगम के भदभदा प्लांट में सरकारी गाड़ी ने ड्राइवर को रौंदा

बिना कमर्शियल लाइसेंस के सरकारी वाहन चला रहा था ड्राइवर पवन

जोन-21 और जोन-8 के बीच मची अफरा-तफरी

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के भदभदा स्थित नगर निगम प्लांट परिसर में शनिवार को नगर निगम की एक लापरवाही सामने आई है। यहाँ स्वास्थ्य विभाग (जोन-21) की एक तेज रफ्तार सरकारी गाड़ी ने जोन-8 के ड्राइवर अरुण को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि अरुण खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में फ्रैक्चर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसके पैर में मल्टीपल फ्रैक्चर बताए जा रहे हैं।

 

​लाइसेंस प्राइवेट, गाड़ी सरकारी: नियमों की उड़ी धज्जियां
​इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम के सुरक्षा मानकों की पोल खोलकर रख दी है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के वक्त वाहन पवन नामक ड्राइवर चला रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि पवन के पास केवल प्राइवेट ड्राइविंग लाइसेंस है। सरकारी और भारी वाहन चलाने के लिए वैध कमर्शियल लाइसेंस अनिवार्य है। ऐसे में सवाल उठता है कि किसके रसूख या आदेश पर एक अकुशल व्यक्ति को

सरकारी गाड़ी की स्टेयरिंग थमा दी गई?
​हादसे के बाद भदभदा प्लांट में हड़कंप मच गया। नगर निगम के कर्मचारियों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण एक कर्मचारी आज अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने मांग की है कि दोषी ड्राइवर पवन के साथ-साथ उन अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए जिन्होंने उसे गाड़ी सौंपने की अनुमति दी थी।

WhatsApp Image 2026 03 07 at 15.51.26 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button