भोपालमध्य प्रदेश

रोशनपुरा चौराहे पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रोशनपुरा चौराहे पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

 भोपाल,यशभारत। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है, जिससे आम जनता की कमर टूट रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर 60 रुपये की बढ़ोतरी कर जनता को महंगाई का नया डोज दिया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपये के पार पहुंच गई है, जिससे आम परिवारों के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका कहना था कि बढ़ती महंगाई से सबसे ज्यादा परेशान घरेलू महिलाएं और मध्यम वर्गीय परिवार हैं।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसानों की स्थिति भी लगातार कमजोर हो रही है और उनकी कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष के मौके पर सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय महंगाई का नया तोहफा दे दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हित में कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ी तो कार्यकर्ता जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button