जबलपुरमध्य प्रदेश

एमएलबी स्कूल की जर्जर बाउंड्री वॉल का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला

बाउंड्री वॉल काफी समय से जर्जर हालत में

जबलपुर, यशभारत। शहर के पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब विद्यालय की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय की बाउंड्री वॉल काफी समय से जर्जर हालत में है और कई जगहों से दीवार कमजोर हो चुकी है। इसके बावजूद लंबे समय से इसकी मरम्मत या रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक दीवार का एक हिस्सा गिरने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जल्द ही पूरी बाउंड्री वॉल की जांच और मरम्मत कराए जाने की मांग की जा रही है।

नागरिकों का कहना है कि संबंधित विभाग को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जर्जर दीवार को हटाकर नई बाउंड्री वॉल का निर्माण कराना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button