मध्य प्रदेशराज्य

होली की खुशियां हुई मातम में तब्दील : भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, तो वहीं नशे की गिरफ्त में खुद के घर की जला दी होली

Table of Contents

यशभारत डिंडोरी l जिले में महापर्व होली की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई जब भीषण सड़क हादसे में जहां एक और दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं, बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यालय स्थित एक कच्चे मकान को उसी के मालिक ने आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने शक्की पति पर मारपीट, गाली-गलौज एवं घर में आग लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहरहाल पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटी हैl

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ममता साहू पति राजकुमार उर्फ कुक्कू साहू (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी बजाग रैयत, थाना बजाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2010 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। दांपत्य जीवन से उसकी तीन पुत्रियां हैं। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उस पर गलत लांछन लगाकर विवाद करता था।

IMG 20260305 WA0047

महिला के मुताबिक
आरोपी पति ने घर आकर गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने आई अपनी बेटी को भी आरोपी ने चोट पहुंचाई है, जिससे उसे खून निकल आया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपी ने स्वयं के घर में आग लगा दी, जिससे मकान में रखा अनाज, कपड़े, राशन एवं जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो गए। आगजनी से करीब एक लाख रुपए का नुकसान बताया गया है।

घटना के दौरान आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326(ग), 296(बी), 115(2), 351(2) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

तेज रफ्तार ने छीना चिराग

वहीं दूसरी घटना डिंडोरी जिले के गाड़ासरई थाना मुख्यालय की हैं , जहा तेज रफ्तार वाहन ने एक दर्दनाक हादसे मैं घर का चिराग बुझ गया l सूत्रों के अनुसार तेज गति से आ रहा एक वाहन ने पहले राहगीर को कुचला फिर अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा, जिससे वहां मौजूद तीन लोग उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में घायल तीनों लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दम तोड़ने की खबर आ रही है वहीं एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत की खबर बताई जा रही है , जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है, जो अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि वाहन चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर जा घुसा और यह बड़ा हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर लिया तथा चालक की जानकारी जुटाई जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों ही घटनाओं में नशा ही मुख्य कारण बनकर सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button