मध्य प्रदेशराज्य
होली की खुशियां हुई मातम में तब्दील : भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, तो वहीं नशे की गिरफ्त में खुद के घर की जला दी होली

यशभारत डिंडोरी l जिले में महापर्व होली की खुशियां उस समय मातम में तब्दील हो गई जब भीषण सड़क हादसे में जहां एक और दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं, बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यालय स्थित एक कच्चे मकान को उसी के मालिक ने आग के हवाले कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने शक्की पति पर मारपीट, गाली-गलौज एवं घर में आग लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बहरहाल पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटी हैl
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ममता साहू पति राजकुमार उर्फ कुक्कू साहू (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी बजाग रैयत, थाना बजाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2010 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। दांपत्य जीवन से उसकी तीन पुत्रियां हैं। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उस पर गलत लांछन लगाकर विवाद करता था।








