भोपाल पहुंची राजीव गांधी सद्भावना यात्रा, प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने किया यात्रा का स्वागत, नर्मदा मंदिर से गुनासाथी के लिए रवाना हुए

भोपाल पहुंची राजीव गांधी सद्भावना यात्रा, प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने किया यात्रा का स्वागत, नर्मदा मंदिर से गुनासाथी के लिए रवाना हुए
भोपाल, यश भारत। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृति में तमिलनाडु से शुरू हुई राजीव गांधी सद्भावना यात्रा का भोपाल आगमन हुआ। यात्रा के भोपाल पहुंचने पर बिट्टन मार्केट हबीबगंज थाना के पास स्थित स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं और यात्रा में शामिल सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। यात्रा के आगमन पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने यात्रा में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान और उनके विचारों को याद करते हुए देश की एकता सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके बाद यात्रा नर्मदा मंदिर सेकंड स्टॉप पहुंची क्षजहां यात्रा में शामिल सदस्यों के लिए दोपहर भोज की व्यवस्था की गई। भोज के बाद राजीव गांधी सद्भावना यात्रा आगे के पड़ाव के लिए गुना जिले की ओर रवाना हो गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अनोखी पटेल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश की एकता सामाजिक सद्भाव आधुनिक भारत के निर्माण और युवा शक्ति को समर्पित रहा। उनके विचार और राष्ट्र निर्माण की दूरदृष्टि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।







